Home » पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम 2026: बिना रिस्क के ₹1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं।

पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम 2026: बिना रिस्क के ₹1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं।

आज के समय में हर कोई एक ऐसी स्कीम ढूंढ रहा जिसमें पैसा सुरक्षित और भविष्य में अच्छी राशि भी मिल जाए। क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की एक सरकारी स्कीम ऐसी है जिसमे आपके पैसे को 100% सुरक्षित रखती है। हम बात कर रहे हैं Public Provident Fund (PPF) स्कीम की। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि Post Office PPF Scheme 2026 के जरिए आप ₹1 करोड़ या उससे अधिक का फंड कैसे बना सकते है।

What is the Post Office PPF Scheme?

PPF ( पब्लिक प्रोविडेंट फंड ) यह स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित लंबी अवधि की बचत योजना है, और यह पूरी तरह सरकार द्वारा गारंटीड है। इसमें जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। 2026 में भी यह स्कीम उन निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है जो ‘Safe Investment’ और ‘Tax Saving’ दोनों एक साथ चाहते हैं। इस स्कीम में आप ₹500 और ₹1.5 लाख प्रति वर्ष पैसे जमा करने होते है और यह स्कीम पुरे 15 साल तक चलती है, जिसमे यह जमा राशि एक बड़ा अमाउंट बन जाती है। इस स्कीम में 7.1% वार्षिक ब्याज दर मिलता है और निवेश पर छूट, ब्याज पर छूट और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम भी टैक्स-फ्री।

PPF से ₹1 करोड़ कैसे बनाएं? (The 1 Crore Calculation)

इस स्कीम में हम आपको एक उदाहरण के तौर पर बताएंगे की आप कैसे PPF से ₹1 करोड़ पुरे होंगे। साधारणतः PPF स्कीम 15 साल में मैच्योर हो जाती है, लेकिन 15 साल में आप ₹1 करोड़ नहीं बना सकते। इसके लिए आपको “Extension Rule” (विस्तार नियम) का स्मार्ट उपयोग करना होगा।

अगर आप हर साल ₹1.5 लाख (यानी ₹12,500 महीना) जमा करते हैं, तो आपका निवेश ₹22,50,000 होगा, और आपको ब्याज मिला ₹18,18,209 यानि 15 साल बाद कुल रकम ₹40.68 लाख मिलेगी। ज्यादातर लोग यहीं गलती करते हैं और पैसा निकाल लेते हैं। लेकिन कंपाउंडिंग का असली जादू इसके बाद शुरू होता है।

PPF आपको मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल के ब्लॉक में अकाउंट बढ़ाने की सुविधा देता है। अगर आप अकाउंट को 5 साल के लिए बढ़ाते हैं और निवेश जारी रखते हैं तो 20 साल बाद कुल रकम ₹66.58 लाख पहुंच जाती और 5 -5 साल बढ़ा देते हैं, तो आपका इस स्कीम में ₹37,50,000 का निवेश होगा और ₹65,58,015 का ब्याज भी मिलेगा। यानि की 25 साल बाद आपको कुल रकम ₹1.03 करोड़ मेलंगे। बस आपको 25 साल तक हर महीने ₹12,500 का निवेश जारी रखना है।

पोस्ट ऑफिस PPF ही क्यों चुनें?

Post Office PPF Scheme 2026 सबसे खास है क्योंकि आपको इसमें 100% सुरक्षा बैंक डूब सकते हैं, लेकिन सरकार नहीं। PPF का पैसा सॉवरेन गारंटी के साथ आता है। म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में अब टैक्स लगता है। लेकिन PPF से मिले ₹1 करोड़ पर आपको एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा। जरूरत पड़ने पर आप 3 साल बाद लोन ले सकते हैं और 7 साल बाद पैसे निकाल भी सकते है।

2026 में निवेश शुरू करने के लिए स्मार्ट टिप्स

हमेशा महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करें। अगर आपके पैसे है तो अप्रैल महीने में ही पूरे ₹1.5 लाख जमा कर दें। इससे आपको पूरे साल भर का ब्याज मिलेगा, जो मंथली जमा करने से ज्यादा होता है। अब पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं। आप India Post Payments Bank (IPPB) या अपने नेट बैंकिंग ऐप से घर बैठे पैसा जमा कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

करोड़पति बनना रातों-रात का खेल नहीं है, यह धैर्य और अनुशासन का परिणाम है। Post Office PPF Scheme 2026 उन लोगों के लिए एक वरदान है जो अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में नहीं डालना चाहते। अगर आप समय पर निवेश शुरू करें, लगातार निवेश जारी रखें और PPF को लंबे समय तक चलाएं, तो यह स्कीम आपके आर्थिक भविष्य को पूरी तरह बदल सकती है।

Read More: Sukanya Samriddhi Yojana – छोटी बचत से बड़ी सुरक्षा तक का सफर

Disclaimer: ब्याज दरें सरकार द्वारा हर तिमाही संशोधित की जाती हैं। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।

Leave a Reply