Home » PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त कब आएगी? किसान भाइयों के लिए बड़ी अपडेट!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त कब आएगी? किसान भाइयों के लिए बड़ी अपडेट!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) की 21 क़िस्त जल्द ही आने वाली है। हाल ही में रिपोर्ट्स से पता लगा है किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि नवंबर महीने में आ सकती है और ई-केवाईसी पूरा जरुरी है साथ ही सूची में भी नाम दर्ज होना चाहिए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को भारत सरकार न्यूनतम आय सहायता प्रदान करने के लिए हर वर्ष ₹6,000 तक देती है। यह राशि हर चार महीने में एक बार आती है और सीधा किसानो के खाते में जमा हो जाती है। हालाँकि इस बार भी क़िस्त उन्ही किसानो के खाते में आएगी जिनकी KYC पूरी है अगर जिसने KYC नहीं करवाई है उनको ये राशि नहीं मिल पाएगी। इसलिए बेहतर होगा ये काम आप पहले से ही निपटा ले।

पिछली बार इस योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20 क़िस्त के पैसे भेजे गए थे। अब सरकार 21 वी क़िस्त जारी करने की तैयारी में है, जीससे किसानो को कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सके।

21वी किस्त का पैसा किसको मिलेगा

जिन किसानों का पैसा मिलेगा उनका नाम PM Kisan Portal की बेनेफिशरी लिस्ट में दर्ज है। साथ ही E-KYC का काम भी पूरा हो चूका है। जिनका बैंक अकाउंट में कोई गलती नहीं और आधार कार्ड से लिंक है। अगर इन दस्तावेजों में एक भी गलती हुई तो बैंक आकउंट में रुपए नहीं आयंगे। सरकार का उद्देश्य है की किसानो रुपये टाइम से मिले और वो अन्य कृषि जरूरतों की पूर्ति कर सकें और वो उर्वरक, बीज आदि खरीद सके।

आवेदन कैसे करें।

अगर कोई किसान इस योजना से नहीं जुड़ा है तो वो आपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर अप्लाई कर सकता है। जिसमे कुछ जरुरी कागजात होने चाहिए जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात आदि। अगर आपने पहले से ही अप्लाई कर रखा है तो आप प्रधानमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है या PM Kisan Mobile App पर भी लॉगिन कर सकते है। किसान अपनी पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर डालकर भी चेक कर सकते है।

सरकार की यह योजना कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है और किसानों को छोटे स्तर भी खेती करने के लिए निवेश करने का अवसर मिलता है। कई किसानो ने बतया यह राशि बीज, खाद और सिंचाई जैसी गतिविधियों पर उपयोगी साबित हुई है।

निष्कर्ष

PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के लिए एक बड़ा सहारा है, समय पर क़िस्त मिलजाने पर खेती के काम निश्चिंत होकर कर पा रहे हैं। जबकि 21वीं किस्त जल्द आने वाली है तो उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जो किसान इस योजना से नहीं जुड़ पाया है तो जल्दी से आवदेन करके इस योजना का लाभ उठाये।

यह भी पढ़े: पेंशनभोगियों के लिए नया नियम: 67 वर्ष तक पेंशन

Leave a Reply