Home » भारत से US टूरिस्ट वीज़ा 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें (स्टेप-बाय-स्टेप)

भारत से US टूरिस्ट वीज़ा 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें (स्टेप-बाय-स्टेप)

US Tourist Visa from India 2026

अमेरिका (USA) घूमना हर भारतीय ट्रैवलर का सपना होता है। चाहे वो न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर हो, लॉस वेगास की चकाचौंध हो, या फिर डिज्नी लैंड की मस्ती। लेकिन इस सपने को पूरा करने का पहला कदम है US Tourist Visa (B1/B2 Visa)। अक्सर लोगों को लगता है कि अमेरिकी वीज़ा पाना बहुत मुश्किल है, या ये सिर्फ “किस्मत” का खेल है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप सही प्रोसेस फॉलो करें तो यह उतना भी मुश्किल नहीं है।

हम बिल्कुल सरल भाषा में समझेंगे कि How to apply for US Tourist Visa from India. स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस शुरू करते हैं।

सबसे पहले: B1/B2 वीजा क्या है?

अप्लाई करने से पहले हमे यह जानना जरुरी है की B1/B2 Visa क्या है। B1 वीजा बिज़नेस के लिए होता है और B2 टूरिज्म, छुट्टियों, या दोस्तों/रिश्तेदारों से मिलने के लिए होता है। US एम्बेसी भारतीयों को B1/B2 Combo Visa देती है। इसका मतलब है कि आप बिज़नेस और घूमने, दोनों मकसद से जा सकते हैं। यह वीजा सिर्फ 10 साल के लिए वैलिड होता है।

स्टेप 1: DS-160 फॉर्म भरना (सबसे ज़रूरी स्टेप)

US वीज़ा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपका इंटरव्यू नहीं, बल्कि आपका DS-160 फॉर्म है। ceac.state.gov पर जाएं और ‘DS-160, Online Nonimmigrant Visa Application’ चुनें। इसमें आपकी पर्सनल डीटेल्स, पासपोर्ट इन्फो, ट्रैवल प्लान्स, और पिछले ट्रिप्स की जानकारी मांगी जाएगी। फॉर्म में वही लिखें जो सच है। अगर आपकी कोई पुरानी पुलिस हिस्ट्री है या पुराना वीज़ा रिजेक्शन है, तो उसे छुपाएं नहीं। DS-160 सबमिट करने के बाद आपको एक ‘Confirmation Page’ मिलेगा, जिसमें बारकोड होगा। इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

स्टेप 2: वीज़ा फीस का भुगतान (Visa Fee Payment)

फॉर्म भरने के बाद अगला काम है फीस जमा करना। 2025-26 के अनुसार, US टूरिस्ट वीज़ा की फीस लगभग $185 USD हो सकती है। इसके बाद आपको us visa scheduling पर जाकर अपनी डीटेल्स भरें और पेमेंट करे। पेमेंट की रसीद (Receipt) को संभाल कर रखें।

स्टेप 3: अप्वाइंटमेंट बुक करना

कोविड के बाद से US वीज़ा के लिए वेटिंग टाइम बहुत चर्चा में रहा है, लेकिन 2025 के अंत तक इसमें काफी सुधार आया है। आपको दो अप्वाइंटमेंट बुक करनी होंगी OFC Appointment (Biometrics) और Consular Appointment यहां आपके फिंगरप्रिंट और मुख्य इंटरव्यू है जो अमेरिकी दूतावास में वीज़ा ऑफिसर के साथ होता है।

स्टेप 4: डॉक्युमेंट्स तैयार करना

US वीज़ा “कागज़ों” पर कम और “बातचीत” पर ज्यादा आधारित होता है। फिर भी, आपके पास बैकअप के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। ओरिजिनल पासपोर्ट, DS-160 कन्फर्मेशन पेज, अप्वाइंटमेंट कन्फर्मेशन लेटर और OFC से मिली स्टैम्प्ड रसीद आपके पास होनी चाहिए। अगर आप जॉब करते हैं तो ID कार्ड और NOC या अगर बिज़नेस है तो GST रजिस्ट्रेशन या बिज़नेस कार्ड। अगर किसी रिलेटिव के पास जा रहे हैं, तो उनका इनविटेशन लेटर। वो सिर्फ एक ही चीज़ सुनिश्चित करना चाहते हैं: कि आप वापस भारत आएंगे। उन्हें डर होता है कि आप टूरिस्ट वीज़ा पर जाकर वहां बस न जाएं।

स्टेप 6: पासपोर्ट कलेक्शन

इंटरव्यू के अंत में ऑफिसर आपको बता देगा। अगर वो आपसे कहे “Your visa is approved” और पासपोर्ट रख लें तो आपको 3-5 दिन में पासपोर्ट मिल जाएगा।कभी-कभी वो आपको “221(g)” स्लिप देते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें और जानकारी या डॉक्यूमेंट्स चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

भारत से अमेरिका का वीज़ा लेना एक लंबी प्रक्रिया लग सकती है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। भारत से US Tourist Visa 2026 के लिए अप्लाई करना बिल्कुल सरल है — अगर आप सही प्रोसेस फॉलो करें और वास्तविक जानकारी दें। तो, अपने कागज़ तैयार कीजिये, चेहरे पर मुस्कान रखिये और अपने अमेरिकन ड्रीम की तरफ पहला कदम बढ़ाइये!

Read More: The Complete List of the Best Long Weekends of 2026 – Get Ready to Travel!

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। वीज़ा नियम बदलते रहते हैं, इसलिए अप्लाई करने से पहले आधिकारिक US Travel Docs की वेबसाइट जरूर चेक करें।

Leave a Reply