Home » How Much Does a Phu Quoc Trip Really Cost from India?

How Much Does a Phu Quoc Trip Really Cost from India?

Phu Quoc trip cost from India

अगर आप भारत से वियतनाम के खूबसूरत Phu Quoc Island घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है आखिर इस ट्रिप का कुल खर्च कितना होगा? फू कॉक पिछले कुछ सालों में भारतीय यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है, क्योंकि यहां नीले समुद्र, साफ बीच, शांत माहौल और बजट-फ्रेंडली ट्रैवल सब कुछ एक साथ मिलता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल हर यात्री के मन में होता है Phu Quoc trip cost from India आखिर कितना होगा?

भारत से फू कॉक कैसे जाएं? (How to get to Phu Quoc from India?)

अभी भारत से फू कॉक के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं चलती, लेकिन आप हनोई, हो ची मिन्ह सिटी या बैंकॉक के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं। आपको आमतौर पर हनोई (Hanoi) या हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) में कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती है। अगर आप 2 से 3 महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो आना-जाना का किराया लगभग ₹22,000 से ₹28,000 के बीच मिल सकता है। स्पाइसजेट, थाई एयर, वियतनाम एयरलाइंस, और इंडिगो जैसी फ्लाइट्स के ऑफर समय-समय पर चेक करें।

phu quoc

वीज़ा और एंट्री फीस

वियतनाम ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया आसान बना दी है। आप ऑनलाइन E-Visa अप्लाई कर सकते हैं। आपको वीजा फीस करीब ₹2,000 – ₹2,500 के करीब देनी होती है। आपको 3-5 कार्य दिवस के अंदर आपको 30 दिन का वीजा मिल सकता है। साथ में पासपोर्ट, होटल बुकिंग और रिटर्न टिकट की कॉपी की जरूरत होती है।

होटल और स्टे का खर्च

Phu Quoc की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ हर बजट के लिए जगह है। चाहे आप बैकपैकर हों या लग्जरी ट्रैवलर, यहाँ सब कुछ मिलता है। अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं, तो यहाँ के हॉस्टल्स बहुत शानदार और साफ़-सुथरे हैं। एक रात का किराया ₹500 – ₹800 के बीच होता है। अगर आप 5-स्टार रिसॉर्ट का मज़ा लेना चाहते हैं तो बजट ₹15,000 प्रति रात से शुरू होकर लाखों तक जा सकता है। 5 दिन का औसत खर्चा ₹10,000 – ₹12,000 हो सकता है।

खाने और स्थानीय खर्च

खाने के मामले में वियतनाम भारतीयों के लिए बहुत सस्ता भी हो सकता है और महंगा भी यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। वियतनामी स्ट्रीट फूड बहुत सस्ता है। एक मील (Meal) आपको 40,000 – 60,000 VND यानि की लगभग ₹130 – ₹200 INR में आपको खाना मिल जाएगा। अगर आप हर वक्त भारतीय खाना ही खाएंगे, तो आपका बजट बढ़ जाएगा।

घूमने की जगहें और गतिविधियाँ

Phu Quoc आइलैंड काफी बड़ा है और यहाँ पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत सीमित है। यहाँ घूमने के दो मुख्य तरीके हैं वियतनाम में स्कूटी रेंट पर लेना सबसे सस्ता और मजेदार तरीका है। यहाँ पर आपको स्कूटी रेंट पर 120,000 – 150,000 VND यानि ₹400 – ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से मिल जाती है। यहां नेचर, नाइटलाइफ और एडवेंचर सबकुछ है। यह दुनिया की सबसे लंबी केबल कार है और Phu Quoc का सबसे बड़ा आकर्षण है। Sun World Hon Thom Cable Car, VinWonders & Vinpearl Safari, Island Hopping Tour, Sunset Town आदि जगहों पर जा सकते है।

यात्रा का सही समय

Phu Quoc जाने का सबसे सही समय नवंबर से मार्च सबसे अच्छा समय है। इस समय पर मौसम सुखद और समुद्र शांत रहता है। अप्रैल से अक्टूबर मानसून सीजन होता है भीड़ कम और होटल सस्ते मिलते हैं। अगर आप फोटो शूट, हनीमून या वॉटर एक्टिविटीज़ के लिए जा रहे हैं, तो दिसंबर से फरवरी का महीना परफेक्ट है।

निष्कर्ष

भारत से फू कॉक की ट्रिप उतनी महंगी नहीं जितनी आप सोचते हैं। Phu Quoc trip cost from India मालदीव या यूरोप के मुकाबले बहुत कम है, जबकि अनुभव आपको वैसा ही वर्ल्ड-क्लास मिलता है। अगर आप थोड़ा समझदारी से प्लान करें—जैसे फ्लाइट्स सेल में बुक करना, भारतीय खाने के बजाय कभी-कभी लोकल डिशेज ट्राई करना और टैक्सी के बजाय स्कूटी रेंट करना तो आप ₹45,000 से ₹50,000 में एक शानदार विदेशी ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं। वियतनाम का यह छोटा-सा स्वर्ग भारतीय यात्रियों के लिए एक शानदार और किफायती विकल्प है।

Read More: Best places to visit in Siliguri: 2026 में घूमने के लिए 10 ऐसी जगहें जो आपका दिल जीत लेंगी

नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। फ्लाइट और होटल की कीमतें सीजन के अनुसार बदल सकती हैं।

Leave a Reply