Birth Certificate Apply Online: आज के दौर में जन्म पत्र (Birth Certificate) एक ऐसा दस्तावेज है जिसके बिना हर जरुरी कार्य अधूरा है। जन्म प्रमाण पत्र से आपकी पहचान और उम्र का प्रमाण तो होता ही है बल्कि यह जीवन के हर पड़ाव पर काम आता है। सरकारी नौकरी से लेकर स्कूल, कॉलेज, शादी का रजिस्ट्रेशन या सरकारी योजनाओं का लाभ पाना हो। लोग जन्म पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते हैं, घंटों लाइन में लगते हैं फिर भी प्रमाण पत्र नहीं बन पाता समय पर लकिन अब सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए और भी आसान कर दिया है। अब आप ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे जन्म पत्र प्राप्त कर सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है? ( What is a birth certificate?)
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जिसमे उस व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। यह दस्तावेज़ नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत या स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया जाता है। आप इसे बनवाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से अप्लाई कर सकते है। इसका उद्देश्य आम लोगों बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाओं तक पहुंचना है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
Birth Certificate Apply Online करने से पहले आपको आपने दस्तावेज़ की जाँच कर लेनी चाइये जिनमे माता-पिता का आधार कार्ड, पते का प्रमाण (बिजली बिल, राशन कार्ड या किराया अनुबंध), बच्चे का जन्म प्रमाण, घोषणा पत्र (Affidavit) आदि दस्तावेज़ की जरुरत होती है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन चरण दर चरण
अब बात करते हैं सबसे महत्वपूर्ण हिस्से की – यदि आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से बनवा सकते है।
1: सबसे पहले आप सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ( https://crsorgi.gov.in ) या आप
- राज्यवार पोर्टल जैसे: दिल्ली – https://edistrict.delhigovt.nic.in/
- हरियाणा – https://edisha.gov.in/
- राजस्थान – https://sso.rajasthan.gov.in/
- उत्तर प्रदेश – https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login
आप इन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
2: नया अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें – यदि आप पहली बार अप्लाई कर रहे है अपने फ़ोन नंबर से एक अकाउंट बनाये।
3: जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म भरें – अब आपको Birth Certificate Apply Online पर विकल्प पर क्लिक करें।
यहाँ आपको कुछ जानकारियाँ भरनी होंगी जैसे:
- बच्चे का नाम
- जन्म की तारीख और समय
- जन्म स्थान (अस्पताल, घर आदि)
- पिता और माता का नाम
- पता और संपर्क विवरण
सभी जानकारी सही-सही भरें ताकि बाद में कोई त्रुटि न हो।
4: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें – अब ऊपर बताए गए दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
5: शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) – कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना पड़ता है। आप भुगतान UPI, Debit Card या Net Banking से कर सकते हैं।
6: आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें – अब आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा। आपको एक Acknowledgment Number या Application ID मिलती है, जिससे आप आगे अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।7: प्रमाण पत्र डाउनलोड करें – संबंधित विभाग द्वारा आपके आवेदन का सत्यापित होने के बाद, आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड विकल्प मिलेगा।
जन्म प्रमाण पत्र में गलती हो जाए तो क्या करें?
अगर आपसे नाम, तारीख या पता जैसी जानकारी गलत छप जाती है तो उसी वेबसाइट पर जाकर “Correction in Birth Certificate” का विकल्प चुन सकते हैं। जिसमे आप दोबारा से सही दस्तावेज़ और एक Affidavit अपलोड कर सकते है। अगर आपके सभी दस्तावेज़ सही हैं, तो 7 से 15 कार्यदिवसों जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है और यह कई बार यह समय स्थानीय कार्यालय की प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
निष्कर्ष
सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत सरकारी दफ्तरों में लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कुछ ही क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं और न केवल समय की बचत बल्कि लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचाना भी सरल बनाती है। अपने राज्य की नगर पालिका वेबसाइट पर जाएं और तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें। इसे समय पर बनवाना आपकी जिम्मेदारी और समझदारी दोनों है।
यह भी पढ़े: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी: बेटियों के उज्जवल भविष्य की पहल।



