अगर आप इस दिसंबर विंटर वेकेशन पर एक ऐसी जगह की तलाश में है जहा आपको बर्फबारी, पहाड़ों की ठंडी हवा और शांत प्राकृतिक नज़ारे मिलें तो हिमाचल प्रदेश से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। दिसंबर साल का वह समय है जब हिमाचल की वादियां सफेद बर्फ से ढके पहाड़, क्रिसमस का उत्सव, और एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच है। अगर आप विंटर वेकेशन पर कही घूमने का प्लान कर रहे है तो हिमाचल की वादियों को मिस मत करना।
दिसंबर में हिमाचल की बेस्ट घूमने की जगहें। (Best places to visit in Himachal in December)
मनाली – बर्फ का जन्नत (Manali: The Snow Paradise)
अगर बात की जाए हिमाचल की खूबसूरत जगह की तो सबसे पहले मनाली ही आता है। दिसंबर महीने में मनाली में जबरदस्त बर्फबारी होती है जहा आप बर्फबारी और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। मनाली में ज्यादा बर्फबारी होने लगती है जिससे यह पर सोलंग वैली और रोहतांग पास एक एडवेंचर एक्टिविटीज का केंद्र बन जाते हैं। यह पर आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग आदि एक्टिविटी कर सकते है। यह पास में ही ओल्ड मनाली के कैफे में जा सकते है और हिडिम्बा मंदिर के भी दर्शन कर सकते है।
शिमला (Shimla): पहाड़ों की रानी का विंटर लुक
जब प्लान हो हिमाचल घूमने का तो सबसे पहले शिमला का नाम हमेशा शीर्ष पर रहता है। “पहाड़ों की रानी” शिमला, दिसंबर महीने में अलग ही रूप में नजर आती है। यह पर आपको औपनिवेशिक वास्तुकला, बर्फ से ढकी सड़कें, माल रोड, रिज, और जाखू मंदिर हर सैलानी का पसंदीदा जगह है। क्रिसमस के समय शिमला का माल रोड और रिज मैदान रोशनी से जगमगा उठता है और बर्फबारी देखने का भी मिलती है। यह पर आप कुफरी में याक की सवारी और स्कीइंग का भी आनंद ले सकते है।
धर्मशाला और मैक्लोडगंज (Dharamshala & McLeod Ganj)
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ियों से घिरे धर्मशाला और मैक्लोडगंज शांत और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। यह पर आपको तिब्बती संस्कृति, मठ और बर्फ से ढके पहाड़ एक अलग ही अनुभव देते हैं। अगर मौसम साफ हो तो आपको त्रिउंड ट्रेक ज़रूर करना चाहिए ठंड में यह अनुभव अविस्मरणीय होता है।
डलहौजी और खज्जियार (Dalhousie & Khajjiar)
यदि आप शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है क्योकि यहाँ पर मौसम बेहद सुहावना और शांत होता है। इस जगह को भारत का स्वीट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहाँ पर गोल्डन देवी मंदिर, खुबसूरत लेक और पाइंन फॉरेस्ट्स के बीच घूमना आपको काफी पसंद आएगा। यहाँ दिसंबर का माहौल फोटोग्राफी के लिए बेस्ट लोकेशन में से एक है।
कसोल (Kasol): एडवेंचर और शांति का संगम
पार्वती वैली में स्थित कसोल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह खूबसूरत गांव पार्वती घाटी में स्थित है। यहां ठंड बहुत होती है, लेकिन आपको यहां नजारे उतने ही बेहतरीन देखने को मिलेंगे। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो ऑफबीट जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। यह पर आपको अनेक कैफे देखने को मिलता है जो यह की नाइटलाइफ़ और म्यूज़िक कैफ़े आपको अनोखा अनुभव देते हैं। यह पर इजरायली कैफे भी देखने को मिलता है।
कुफरी – फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट जगह
अगर आप फैमिली के साथ यहां घूमने आ रहे है तो कुफरी जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है क्योकि यहां पर दिसंबर महीने में बर्फ की मोटी परत जम जाती है। आप यह पर अपने परिवार या बच्चों के साथ स्नो एडवेंचर लुफ्त उठा सकते है। यहां पर आपको स्नो स्कीइंग, कुफरी फन वर्ल्ड, और हिमालयन नेचर पार्क देखने को मिलता है।
हिमाचल विंटर ट्रिप के लिए जरूरी टिप्स
- गर्म ऊनी कपड़े, जैकेट और दस्ताने साथ रखें।
- बर्फबारी के कारण कई बार रास्ते बंद हो जाते हैं, इसलिए मौसम की जानकारी पहले लें।
- होटल और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग पहले ही करले।
- आपने साथ थर्मस में गरम पानी या चाय रखना न भूलें और जरूरी दवाइयां, कोल्ड क्रीम और मॉइस्चराइजर जरूर रखें।
निष्कर्ष: हिमाचल की सर्दियों का आनंद लें।
दिसंबर में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh in December) किसी विंटर वंडरलैंड से कम नहीं है। चाहे आप एडवेंचर के शौकीन हों या नेचर लवर – हिमाचल की ये जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी। तो देर किस बात की? अपना बैग पैक करें और इस सर्दियों में हिमाचल की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हो जाएं।
यह भी पढ़े: 2026 के सबसे बेहतरीन लॉन्ग वीकेंड्स की पूरी लिस्ट – घूमने के लिए तैयार हो जाइए!



