Home » 2026 के सबसे बेहतरीन लॉन्ग वीकेंड्स की पूरी लिस्ट – घूमने के लिए तैयार हो जाइए!

2026 के सबसे बेहतरीन लॉन्ग वीकेंड्स की पूरी लिस्ट – घूमने के लिए तैयार हो जाइए!

2026 Long Weekend List

साल 2025 जल्द ही खत्म होने वाला है और अब 2026 में सबकी नजर लॉन्ग वीकेंड पर टिकी हुई है। 2026 आपके लिए नयी एनर्जी वाला साल हो सकता है। इसमें आपको काफी लॉन्ग वीकेंड मिल सकते है। इसलिए भाग दौड़ भरी जिंदगी में एक ब्रेक लेना सेहत के लिए बहुत जरुरी है।

हम आपको बताएंगे 2026 Long Weekend List की पूरी डिटेल्स और एक बेजोड़ गाइड। 2025 के सभी लॉन्ग वीकेंड खतम हो चुके है। अब सिर्फ 1-2 छुट्टी बची है इसलिए नए साल के साथ 2026 में कई ऐसे महीने है आने वाले है जिनमे आपको लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है।

क्यों ज़रूरी है यह 2026 Long Weekend List?

हर कोई चाहता की काम-काज और रोज-मर्रा की भागदौड़ में थोड़ा रेस्ट और मौज मस्ती होना बहुत जरुरी है। जब यह रेस्ट वीकेंड मिल जाये, तो दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार मिनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

2026 में प्रमुख छुट्टियों पर नजर

  • जनवरी 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – 1 जनवरी को नया साल गुरुवार को है और 2 जनवरी को फ्राइडे का लीव ले और 3-4 जनवरी को को वीकेंड रहेगा ही तो आपकी साल की शुरुआत एक लॉन्ग वीकेंड से ही होगी। ऐसे में आप परिवार और दोस्तों के साथ एक कहि ट्रिप का प्लान कर सकते है। मजे की बात यह है की आपको जनवरी महीने में ही 2 वीकेंड मिल रहे 24 और 25 जनवरी यानी शनिवार-रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी ऐसे में आप जमकर छुट्टी का मजा ले सकते है। 
  • फरवरी 2026 के लॉन्ग वीकेंड्स – फरवरी महीने में कुछ ज्यादा वीकेंड तो नहीं है लेकिन फरवरी में लव और वैलेंटाइन्स का महीना माना जाता जिसमे लोग वैलेंटाइन्स डे पर आप 13 तारीख़ को छुट्टी लेते हैं, तो 14 और 15 फरवरी  को छूटी लेकर छोटी ट्रिप का प्लान कर सकते है। मिनी ट्रिप में मजे करने के लिए के कुर्ग और मुन्नार जैसी जगहें परफेक्ट रहेंगी।
  • मार्च 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – मार्च में होली की उत्सवधर्मी ऊर्जा के साथ घूमने का मज़ा और बढ़ जाता है। 3 मार्च को होली है और इस दिन मंगलवार पड़ रहा है। यदि आप सोमवार को एक दिन का ब्रेक ले तो आप शनिवार से मंगलवार छुट्टी का मजा ले सकते है। इसके साथ  28-29 मार्च को वीकेंड है और 30 मार्च को यानी सोमवार की छुट्टी लें तो 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है तो आपको मार्च महीने में भी लॉन्ग वीकेंड देखने को मिलता है। 
  • अप्रैल 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – अप्रैल में आता है गुड फ्राइडे जो की 3 अप्रैल को है इसके बाद 4-5 अप्रैल का वीकेंड होगा तो आप वीकेंड का मजा ले सकते है। इस समय समुद्री तटों जैसे घूमने का शानदार मौसम रहता है। आप ठंडी वादियों में जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग सबसे बढ़िया विकल्प हैं।
  • मई – जून  लॉन्ग वीकेंड्स – मई – जून में कुछ ज्यादा छुटिया तो नहीं है लेकिन आप वीकेंड पर 1 -2 दिन एक्स्ट्रा छूटी ले तो ट्रिप का प्लान बन सकता है।  
  • जुलाई 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – 16 जुलाई को रथ यात्रा है और 17 जुलाई शुक्रवार को छुट्टी लें, इसके बाद 18-19 वीकेंड है।  ऐसे में आप कही मिनी ट्रिप का प्लान बना सकते है। 
  • अगस्त 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – अगस्त में आज़ादी का जश्न और उत्सवों का संगम होता है तो आप 14 अगस्त (शुक्रवार) को छूटी ले और 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त (रविवार) है। इन तीन दिनों में आप ऐतिहासिक स्थलों जैसे दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, या जयपुर घूम सकते हैं। अगर आपको नेचर पसंद है तो कसोल या स्पीति वैली भी घूमने जा सकते है। 
  • अक्टूबर 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – त्योहारों का सीजन अक्टूबर में आता है, 2 अक्टूबर को शुक्रवार गांधी जयंती की छुट्टी भी है और इसके अलावा दशहरा और दुर्गा पूजा भी इस महीने में आते हैं। आप इस महीने धार्मिक सथल जैसे केदारनाथ, ऋषिकेश या वैष्णोदेवी जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। 
  • नवंबर 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – नवंबर में दिवाली आती है, और यही पुरे साल का सबसे बड़ा फेस्टिव है। इस महीने आप लम्बी छूटी लेकर परिवार और दोस्तों के साथ त्यौहार का आनंद ले सकते है। 
  • दिसंबर 2026 लॉन्ग वीकेंड्स – साल का अंत सबसे सुहाने मौसम और ट्रैवल मूड के साथ आता है तो आप 25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस डे है। 26-27 दिसंबर को वीकेंड है। आप शिमला, डलहौज़ी, औली, या लेह-लद्दाख जा सकते हैं।

निष्कर्ष

2026 Long Weekend List की मदद से आप पूरे साल कुछ ऐसे पल का टाइम निकल कर आराम कर सकें, घूम सकें, खुद को रिफ्रेश कर सकें ये सब चीजे लाइफ में बहुत जरुरी है माइंड को फ्रेश रखने के लिए। बस अपना बैग पैक करें, गूगल मैप खोलें, और सफर शुरू करें!

यह भी पढ़े: नवंबर-दिसंबर में नैनीताल घूमने का प्लान कर रहे हैं? तो इन जगहों पर जाना न भूले

अस्वीकरण: यह सलाह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करते है।

Leave a Reply