क्या आप भी शहर के शोर-शराबे और प्रदूषण से दूर, नीलगिरी की हरी-भरी वादियों और ठंडी हवाओं के बीच कुछ पल बिताना चाहते हैं? यदि हाँ, तो Ooty (ऊटी) से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती। पहाड़ों की रानी कहा जाने वाला ऊटी, सर्दियों में कोहरे की चादर ओढ़ लेता है। हाथ में गर्म चाय का प्याला और सामने चाय के बागानों का अद्भुत नजारा अपने शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक परफेक्ट ट्रिप के लिए सिर्फ टिकट बुक करना काफी नहीं है, बल्कि सही Travel Planning बहुत जरूरी है। हम आपको Ooty Trip Plan करने के लिए वो सभी स्मार्ट टिप्स देंगे, जो एक ट्रैवल एजेंट शायद आपको न बताए।

Why Visit Ooty in Winter?
शायद आप सोच रहे होंगे कि ठंड में हिल स्टेशन क्यों जाना? देखिए, ऊटी का मौसम साल भर सुहावना रहता है, लेकिन सर्दियों का मजा ही कुछ और है। कोहरे वाली सुबह और सर्दियों में ऊटी बादलों के ऊपर तैरता हुआ महसूस बेहद सुहाना लगता है। आपको यहां बोटैनिकल गार्डन में फूलों की नई किस्में देखने को मिलेगी। सर्दियों में ऊटी का मौसम बेहद ठंडा लेकिन सुखद होता है। तापमान 5°C से 15°C के बीच रहता है।
How to Reach Ooty
ऊटी तमिलनाडु के नीलगिरि हिल्स में है और रोड, ट्रेन और एयर तीनों से अच्छी तरह कनेक्टेड है। ऊटी का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर है जो लगभग 88 किमी दूर है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं, जिसमें आपको 3-4 घंटे का समय लगता हैं।
यदि आप रेल मार्ग से जाना चाहते है तो मेट्टुपालयम (Mettupalayam) सबसे नज़दीकी बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां से आपको फेमस नीलगिरि माउंटेन टॉय ट्रेन मिलती है, जो स्लो लेकिन सुपर सीनिक रूट से होते हुए ऊटी तक जाती है। अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं, तो मैसूर या बैंगलोर से ऊटी की ड्राइव बहुत खूबसूरत है। बांदीपुर नेशनल पार्क से गुजरते हुए आप हिरण और हाथियों को देख सकते हैं।
Ooty Travel Planning
सर्दियों में आराम से घूमने के लिए 3 दिन और 2 रातें का समय बहुत है अगर आप कुन्नूर (Coonoor) भी कवर करना चाहते हैं, तो एक दिन और बढ़ा लें।
Ooty Must-Visit Places
वैसे तो ऊटी ( Ooty) में घूमने की कई जगहें हैं, लेकिन विंटर सीजन के लिए ये जगहें सबसे बेहतरीन हैं जैसे Ooty Botanical Gardens, Ooty Lake & Boat House, Doddabetta Peak, Tea Museum & Factory और Avalanche Lake. 55 एकड़ में फैला यह पार्क सर्दियों में अलग-अलग रंगों के फूलों से भर जाता है। यहाँ एक 20 मिलियन साल पुराना पेड़ का तना (Fossilized Tree) भी है। सुबह की धूप सेंकने के लिए यह बेस्ट जगह है। शाम के समय ऊटी झील में बोटिंग करना और नीलगिरी की सबसे ऊँची चोटी व घाटी का नजारा लेना न भूले। यहाँ आप चाय बनने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं और ताजी चाय खरीद भी सकते हैं। सर्दियों में फैक्ट्री के अंदर की गर्माहट बहुत सुकून देती है।
कुन्नूर (Coonoor) को न भूलें
ऊटी से सिर्फ 20 किमी दूर कुन्नूर है। ऊटी के मुकाबले यह ज्यादा शांत है। यहाँ पर आप Sim’s Park, Dolphin’s Nose Viewpoint and Lamb’s Rock ये जगहें फोटोग्राफी के लिए जन्नत हैं। ऊटी से कुन्नूर आप टॉय ट्रेन से भी जा सकते हैं, जो एक छोटा और सस्ता सफर है।
Smart Packing Tips for Winter
यही वह जगह है जहाँ अक्सर लोग गलती करते हैं। ऊटी की सर्दी उत्तर भारत की सर्दी से थोड़ी अलग है। भारी जैकेट की जगह लेयर्स (Layers) में कपड़े पहनें। एक थर्मल, उसके ऊपर टी-शर्ट और फिर एक स्वेटर या जैकेट। ऊटी में आपको काफी पैदल चलना होगा, खासकर गार्डन्स और व्यू-पॉइंट्स पर। इन जगहों पर आप स्पोर्ट्स शूज या अच्छे ग्रिप वाले स्नीकर्स पहनें।
Budget Planning for Ooty Trip
एक स्मार्ट ट्रैवलर हमेशा बजट का ध्यान रखता है। यहाँ एक अनुमानित खर्च के बारे में बता रहे है। आपको यह होटल ₹2000 – ₹4000 प्रति रात के हिसाब से मिल जायेंगे। खाना, घूमना, टॉय ट्रेन इन सब का कुल बजट ₹12,000 से ₹15,000 लेके चलना जिसमे फ्लाइट/ट्रेन टिकट के अलग से जोड़ सकते है।
निष्कर्ष (Conclusion)
ऊटी की यात्रा सर्दियों में सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि एक अहसास है। ठंडी हवाओं में गर्म चाय की चुस्की, टॉय ट्रेन की छुक-छुक और नीलगिरी की हरियाली आपकी सारी थकान मिटा देगी। निंग पहले से करें, खासकर टॉय ट्रेन और होटल्स की बुकिंग। उम्मीद है कि ये Smart Tips आपकी Ooty Travel Planning को आसान और यादगार बनाएंगे। तो बैग पैक कीजिये, कैमरा उठाइये और निकल पड़िये बादलों के शहर, ऊटी की ओर!
Read More: दिसंबर में नैनीताल का अनुभव: शीतकालीन वंडरलैंड के लिए एक संपूर्ण गाइड।
Disclaimer: ब्लॉग में दी गई कीमतें और समय बदल सकते हैं। कृपया बुकिंग से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर चेक करें।



