नया साल में नई उम्मीदें और खूबसूरत अनुभवों के साथ होती है। कैलेंडर के पहले पन्ने के साथ ही हम सभी के मन में एक नई ऊर्जा और नए सपनों का संचार होता है। जनवरी न केवल नया साल लेकर आता है, बल्कि यह यात्रा प्रेमियों के लिए भी बेहतरीन समय साबित होता है। यह एक नई शुरुआत, नए संकल्प और… हाँ, नई यात्राओं की योजना बनाने का भी सही समय है।
जनवरी में मौसम के लिहाज़ से भारत के कुछ हिस्सों में गुनगुनी धूप होती है, तो कुछ हिस्से बर्फ की सफेद चादर ओढ़े रहते हैं। हमने इस महीने में यात्रा के लिए बेहतरीन जनवरी 2026 में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों (Top Places to Visit in January 2026) एक विस्तृत सूची तैयार की है। चाहे आप रोमांच की तलाश में हों, शांति के कुछ पल चाहते हों, या सांस्कृतिक अनुभवों में डूब जाना चाहते हों।
आइए जल्दी से जानते हैं कि जनवरी यात्रा के लिए इतना खास क्यों है:
मौसम का मज़ा: भारत में जनवरी का महीना आता है तो उत्तर में बर्फ़बारी और दक्षिण में सुहावना मौसम। यदि आप भारत से बाहर जाना चाहते है तो दुबई जैसी जगहों पर बेहतरीन मौसम या थाईलैंड जैसे देशों में भरपूर धूप का आनंद ले सकते हैं।
नई शुरुआत का एहसास: नई साल की शुरुआत एक नई जगह पर करना और नई संस्कृतियों को देखना और नए अनुभव लेना एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है।
जनवरी 2026 में घूमने के लिए शीर्ष स्थान (Top Places to Visit in January 2026)
कच्छ का रण, गुजरात: सफेद रेगिस्तान का जादू
इस समय विश्व प्रसिद्ध रण उत्सव (Rann Utsav) अपने पूरे शबाब पर होता है। यह उत्सव 23 अक्टूबर 2025 से 4 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका मतलब है कि जनवरी इसे अनुभव करने का प्रमुख समय है। 2 से 4 जनवरी 2026 के आसपास पूर्णिमा की रातें होंगी। सफेद रण पर चांदी जैसी चांदनी में नहाने का अनुभव अविस्मरणीय होता है। यह पर आप “टेंट सिटी” में रुकें, जहाँ आपको लक्जरी और गुजराती संस्कृति का अनूठा मिश्रण मिलेगा। और यहां पर हर शाम लोक संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प के बाज़ार सजते हैं।

औली, उत्तराखंड: भारत का स्कीइंग पैराडाइज
जनवरी में अगर आप बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं, तो औली सबसे अच्छा स्थान है। जनवरी 2026 में बर्फ़ से ढकी चोटियों के बीच नए साल का स्वागत करें। जनवरी में औली पूरी तरह से सफेद चादर ओढ़ लेता है और हाँ का स्कीइंग स्लोप एशिया के सबसे बेहतरीन स्लोप्स में से एक है। इसकी बर्फीली खूबसूरती के कारण इसे अक्सर “भारत का मिनी-स्विट्जरलैंड” कहा जाता है।

केरल (मुन्नार और अलेप्पी): ईश्वर का अपना घर
केरल, जनवरी में किसी जन्नत से कम नहीं होता। अगर आप उत्तर की ठंड से बचकर शांति और प्रकृति की गोद में जाना चाहते हैं। मानसून जा चुका होता है और गर्मियाँ अभी दूर होती हैं। मौसम हल्का ठंडा, सुहावना और घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है न ज्यादा नमी, न ज्यादा गर्मी। दूर-दूर तक फैले हरे-भरे चाय के बागान और ताज़ी चाय की चुस्की लेना एक यादगार अनुभव है।
जयपुर, राजस्थान – संस्कृति, इतिहास और रंगों की रौनक
अगर आप इतिहास, राजसी शान और कल्चर देखने के शौकीन तो जनवरी में पिंक सिटी का मौसम बेहद सुहाना होता है। जनवरी के महीने में जयपुर अपना असली रंग दिखाता है। यह पर आपको हवा महल, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस, चोखी ढाणी में राजस्थानी संस्कृति और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जो अकसर जनवरी में होता है)। अगर आप संस्कृति, भोजन और रॉयलिटी का संगम देखना चाहते हैं, तो जयपुर जरूर जाएं।

कश्मीर – धरती का स्वर्ग अपने सबसे खूबसूरत रूप में
कश्मीर जनवरी में बर्फबारी से पूरी तरह ढका रहता है और यहां के झीलें बर्फ की परत से ढकी होती हैं, पहाड़ी दृश्य दिल मोह लेते हैं। गुलमर्ग जाएँ जहाँ आप स्कीइंग का मज़ा ले और सोनमर्ग और पहलगाम बर्फ से लदे पहाड़ों के साथ बेहद रोमांटिक लगते हैं। कश्मीर जनवरी 2026 में घूमने के लिए सबसे प्रीमियम और दिल छू लेने वाले स्थानों में से एक है।
अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप दुबई, थाईलैंड, जापान जैसे देश में जा सकते है। यहां पर भी आपको विलासिता, रोमांच और संस्कृति का अद्भुत संगम है। ये देश जनवरी में अपने सबसे अच्छे रूप में होता है। लेकिन कुछ अलग और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह पर, तो जापान का होक्काइडो द्वीप आपके लिए है।

निष्कर्ष
जनवरी का महीना मौसम, त्योहारों और छुट्टियों के कारण यात्राओं के लिए बेस्ट माना जाता है। चाहे आप बर्फीले पहाड़ चुनें या धूप से भरे समुद्री किनारे, Top Places to Visit in January 2026 में इन सभी जगहों का अपना अलग आकर्षण है। या दुबई में अपनी शॉपिंग लिस्ट पूरी करें, हर यात्रा आपको एक नई कहानी देगी। अपनी छुट्टियाँ प्लान करें, बैग पैक करें और 2026 को अपना अब तक का सबसे यादगार साल बनाने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएँ।
यह भी पढ़ें: विंटर वेकेशन स्पेशल: दिसंबर में हिमाचल की बेस्ट घूमने की जगहें।



