Home » Tata Sierra 2025: फिर लौट आई टाटा की लेजेंडरी SUV नए अंदाज़ में।

Tata Sierra 2025: फिर लौट आई टाटा की लेजेंडरी SUV नए अंदाज़ में।

Tata Motors ने भारतीय SUV बाजार में अपनी आइकॉनिक नामप्लेट Sierra को पुनर्जीवित किया है। 1990 के दशक में अपनी बोल्ड बॉडी और अल्पाइन विंडो’ डिज़ाइन के कारण चर्चित रही। लेकिन अब इस मॉडल का नाम अब एक नए रूप में सामने आया है। जो इस नई TATA Sierra 2025 के डिजाइन, इंटीरियर, पावरट्रेन, सुरक्षा सिस्टम, कीमत, पर गहराई से नज़र डालेंगे।

Tata Sierra 2025 — एक लेजेंड का रिटर्न

जब बात हो भारत में SUV cars की तो TATA Sierra एक भारतीय ऑटो बाजार में एक अलग ही पहचान बना चूका है। जहां पुराने ज़माने की यादें मिलेंगी आधुनिक तकनीक के साथ। यह SUV car कॉन्शस डिज़ाइन, फीचर्स, और पावरट्रेन विकल्पों के साथ एक गंभीर प्रस्तुति है।

tata sierra 2025 price

बाहरी डिज़ाइन — पुरानी यादें, नया रूप

आज की पीढ़ी जो SUVs के समंदर में जी रही है, वो शायद 90 के दशक में उस क्रांति को न समझ पाए। जब Tata Sierra 90 के दशक में लॉन्च हुई तब यह कार सेडान या फिर बॉक्सी जीप लॉन्च हुई थी। लेकिन अब Tata Sierra 2025 में ऊँचा बोनट, चौड़े व्हील आर्च, और लंबा-चौड़ा विंडो जैसा लुक है। जब 2020 और फिर 2023 ऑटो एक्सपो में जब सिएरा कॉन्सेप्ट (Sierra.ev) को दिखाया गया, तो लोगों का रिस्पॉन्स ज़बरदस्त था। लेकिन टाटा कंपनी ने इसे प्रोडक्शन में लाने में जल्दबाज़ी नहीं की। कंपनी ने इंतज़ार किया और टेक्नोलॉजी को परखा और इसे आधुनिकता के अनुरूप अपडेट किया गया है। लेकिन जब Tata Sierra 2025 वापस आए तो नाम के भरोसे न आए, बल्कि फीचर्स, पॉवर और डिज़ाइन का एक ऐसा पैकेज लाए जो सेगमेंट को हिलाकर रख दिया।

Tata Sierra 2025: डिज़ाइन जो पलटकर देखने पर मजबूर कर दे

टाटा ने हाल ही में नई सिएरा के प्रोडक्शन टीज़र जारी किए हैं, यकीन मानिए, यह कॉन्सेप्ट से भी ज़्यादा खूबसूरत लग रही है। टाटा ने पुरानी सिएरा को एक मॉडर्न लुक दिया है। स्लिट LED हेडलाइट्स और फुल-वाइड LED DRL बार मिलते हैं और साथ में ग्रिल ग्लॉस-ब्लैक फिनिश में है, स्किड-प्लेट सिल्वर टोन में कॉन्ट्रास्ट देती है।

मॉडर्न अंदाज़ में वही पुरानी ‘अल्पाइन विंडो’

पब्लिक के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि 5-डोर SUV में 3-डोर वाली ‘अल्पाइन विंडो’ का फील कैसे आएगा? लेकन टाटा कंपनी ने इसका एक जीनियस हल निकाला है। नई सिएरा गाड़ी में B-पिलर और C-पिलर को पूरी तरह से ब्लैक-आउट किया गया है, जो छत को एक ‘फ्लोटिंग’ इफेक्ट देता है। पीछे का क्वार्टर ग्लास पैनल इतना बड़ा और खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है और तुरंत ओरिजिनल सिएरा की याद दिला देगा।

एक दमदार और मस्कुलर स्टांस

नई Tata Sierra 2025 का लुक बेहद दमदार है। फ्रंट में LED DRLs हैं, जो पूरी चौड़ाई में फैली हैं। ग्रिल पर ‘SIERRA’ की बैजिंग है और हेडलैंप्स नीचे बंपर में वर्टिकली लगाए गए हैं, जो इस गाड़ी को एक मस्कुलर लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल बॉक्सी और रग्ड है। इसमें बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, और सबसे खास, ‘फ्लश’ डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो लक्ज़री गाड़ियों में मिलते हैं। पीछे की तरफ भी कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स स्लीक और मॉडर्न है। जो यह गाड़ी सड़क पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराएगी।

केबिन या ‘टेक-लाउंज’? इंटीरियर में है भविष्य की झलक

आप सोच रहे होंगे की इसका बाहर का डिज़ाइन ही शानदार है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। नई Tata Sierra 2025 का केबिन किसी ‘टेक-लाउंज’ से कम नहीं है जो Curvv और Harrier के बीच में, लेकिन फीचर्स के मामले में शायद सबसे ऊपर बैठेगी। नई सिएरा में एक ट्रिपल-स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैसेंजर स्क्रीन है जो इस यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल 2 जिसमे (अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, अडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल) जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे। प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, हाई-टेक स्टीयरिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग आदि देखने को मिलते है।

tata sierra interior

Tata Sierra 2025 का दिल: पॉवरफुल, वर्सटाइल और फ्यूचर-प्रूफ

Tata Sierra 2025 सिर्फ एक इंजन ऑप्शन तक सीमित नहीं रख रही है बल्कि मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म स्ट्रेटेजी के साथ आ रही है, ताकि ग्राहक को उसका पसंदीदा पॉवरट्रेन मिल सके।

  • टर्बो-पेट्रोल का दम (ICE) – जिन लोगो दमदार परफॉरमेंस चाहिए वो टाटा का नया-नवेला 1.5-लीटर TGDi को ले सकते है। यह इंजन लगभग 170 PS की ज़बरदस्त पॉवर और 280 Nm का तगड़ा टॉर्क पैदा करेगा। इस गाड़ी में इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है।
  • डीज़ल लवर्स के लिए भी! (ICE) – ऐसे समय में जब कई कंपनियां डीज़ल से दूर भाग रही हैं, टाटा अपने ग्राहकों को यह विकल्प भी देगी। उम्मीद है कि इसमें हैरियर और सफारी में इस्तेमाल होने वाला भरोसेमंद 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन मिलेगा। यह इंजन भी 170 PS की पॉवर और 350 Nm का मैसिव टॉर्क देता है।
  • Tata Sierra EV: भविष्य का रास्ता – यह है असली गेम चेंजर। Tata Sierra EV भी लॉन्च होगी (संभवतः ICE मॉडल के कुछ समय बाद, 2026 की शुरुआत में)। यह टाटा के नए और एडवांस्ड Gen 2 (Acti.ev) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो एक ‘बॉर्न-इलेक्ट्रिक’ प्लेटफार्म है। उम्मीद है कि इसमें एक बड़ा बैटरी पैक (60-70 kWh) मिलेगा। जो 500 से 600 किलोमीटर तक की शानदार रेंज दे सकता है।

वैल्यू और कीमत की उम्मीद

जैसा कि बताया गया है, लेजेंड की वापसी की तारीख पक्की हो गई है। एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में ₹20 लाख या उससे अधिक तक जाना संभव है। कीमतें प्रीमियम लग सकती हैं, लेकिन जो फीचर्स और पॉवरट्रेन विकल्प मिल रहे हैं, वे इसे पूरी तरह से जस्टिफाई करते हैं।

निष्कर्ष

Tata Sierra 2025 सिर्फ एक SUV नहीं — यह एक अनुभव है, एक याद है। पुराने S I E R R A नाम को नए युग में उतारना Tata Motors का साहसिक कदम है। यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गाड़ी नहीं खरीदते, बल्कि जो अपनी गाड़ी से एक रिश्ता बनाना चाहते हैं। यदि आप उस वर्ग में हैं जो दिखावट, टेक्नॉलॉजी, ब्रांड और भावनात्मक में विश्वास रखते हैं — तो Sierra 2025 आपके लिए कहानी-कार बनने का अवसर दे सकती है।

यदि आप Tata Sierra 2025 को लेने के इच्छुक है तो आप tata motors की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

यह भी पढ़ें: Maruti WagonR 2025 आई नए रूप में – माइलेज, फीचर्स और कीमत जानें

Tata Sierra भारत में कब लॉन्च होगी?

Tata Motors ने Sierra Smart Plus मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन उम्मीद है कि Tata Sierra 2025 के अंत तक सभी मॉडल को भारत में लॉन्च कर देगी।

नई Tata Sierra की कीमत क्या हो सकती है?

Tata Sierra को एक प्रीमियम SUV के तौर पर पेश किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत ₹11.49 Lakh* है।

क्या Tata Sierra सिर्फ Electric (EV) होगी या Petrol में भी आएगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sierra दो विकल्पों में उपलब्ध होगी। जो की पेट्रोल और डीजल वेरियंट में होगी।

क्या नई Sierra में पुरानी वाली ‘Glass Roof’ मिलेगी?

जी हाँ, Tata Sierra का सबसे खास फीचर उसका ‘Curved Glass Roof’ था, जिसे नई एसयूवी में भी बरकरार रखा जाएगा। हालांकि, नए मॉडल में इसे एक Panoramic Sunroof के साथ आधुनिक डिजाइन दिया जाएगा ताकि पिछली सीट पर बैठने वालों को खुला और हवादार अहसास मिले।

Tata Sierra का इंटीरियर और फीचर्स कैसे होंगे?

नई Sierra का इंटीरियर बहुत ही फ्यूचरिस्टिक और लग्जरी होगा। जिसमे 10.25-इंच या उससे बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS फीचर के साथ इसमें 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स होंगी।

Disclaimer: इस लेख की जानकारी अनुमानित है। Tata Sierra 2025 से जुड़ी कीमतें और फीचर्स बदल सकते हैं। कृपया आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें।

Leave a Reply