Home » Mahindra XUV700 Facelift 2026: टॉप 5 नए फीचर्स जो आपको जरूर जानने चाहिए।

Mahindra XUV700 Facelift 2026: टॉप 5 नए फीचर्स जो आपको जरूर जानने चाहिए।

Mahindra XUV700 Facelift 2026 Update: भारत में एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV700 ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स के चलते जबरदस्त जगह बनाई है। भारतीय सड़कों पर राज करने वाली और लोगों के दिलों की धड़कन Mahindra XUV700 अब एक नए अवतार में आने के लिए तैयार हो रही है। हम बात कर रहे हैं Mahindra XUV700 Facelift 2026 की। नया मॉडल पहले से ज्यादा स्मार्ट, स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक होने वाला है।

Mahindra XUV700 Facelift 2026 के टॉप 5 नए फीचर्स।

ट्रिपल स्क्रीन सेटअप: अब डैशबोर्ड नहीं, थिएटर मिलेगा

सबसे बड़ा बदलाव आपको XUV700 में इसके केबिन में देखने को मिलेगा नया फेसलिफ्ट मॉडल Mahindra के नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स जैसे XEV 9e से इंस्पायर्ड ट्रिपल स्क्रीन सेटअप के साथ आयेगा। लीक हुई तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई XUV700 में अब ट्रिपल स्क्रीन लेआउट (Triple Screen Layout) दिया जाएगा। यह बदलाव न केवल ड्राइविंग को आसान और सुखद बनाता है, बल्कि कनेक्टिविटी और फ़ंक्शनलिटी को भी नए स्तर पर ले जाता है।

mahindra xuv700 interior

नया नाम और नया लुक: क्या यह XUV 7XO होगी?

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी XUV300 का नाम बदलकर XUV 3XO कर दिया और उसका डिजाइन पूरी तरह बदल दिया। अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि Mahindra XUV700 Facelift 2026 के साथ भी यही रणनीति अपनाई जा सकती है। इसकी सबसे खास बात यह है की एक नया, बड़ा और फ्रंट ग्रिल, जो इस SUV को और भी दमदार और प्रीमियम लुक देता है। इसके C-शेप वाले DRLs को और भी शार्प किया जाएगा ताकि सड़क पर इसकी उपस्थिति और दमदार लगे। अगर आप Mahindra XUV700 Facelift 2026 लेकर सड़क पर निकलेंगे, तो लोग मुड़-मुड़कर जरूर देखेंगे क्योंकि यह पुराने मॉडल से काफी अलग और ताज़ा नज़र आएगी। बंपर डिज़ाइन भी नया और ज्यादा एयरोडायनामिक है, जो कार के स्टाइल को और निखारता है।

एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2

नई Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट में लेवल 2 ऑटोमेटेड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी मिलेगा। सेफ्टी के मामले में XUV700 पहले से ही 5-स्टार रेटिंग वाली गाड़ी है। अभी इसमें ADAS Level 2 मिलता है, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल में इसे अपग्रेड करके ADAS Level 2.5 या Level 3 के कुछ फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके 360-डिग्री कैमरा की क्वालिटी को सुधारा जाएगा ताकि पार्किंग करते समय आपको बिल्कुल साफ दिखाई दे। इस सिस्टम में सेल्फ-पार्किंग, लेन कीप असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

बेहतर आराम और कॉन्फर्ट फीचर्स

महिंद्रा जानती है कि भारत में XUV700 सिर्फ ड्राइव करने के लिए नहीं, बल्कि परिवार के साथ घूमने के लिए भी खरीदी जाती है। इसलिए, 2026 के मॉडल में पीछे बैठने वालों के कम्फर्ट पर बहुत ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही, फ्रंट सीट्स में मसोाजिंग फीचर भी जोड़ा जा सकता है, जो लंबी ड्राइव के दौरान थकान को कम करेगा। पीछे की सीटों में भी वेंटिलेशन मिल सकता है। भारत की गर्मी में यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ और नए एम्बियंट लाइटिंग पैकेज से माहौल और भी अच्छा होगा।

इंजन और परफॉरमेंस: क्या हाइब्रिड आएगा?

सबसे बड़ा सवाल जो हर किसी के मन में रहता है क्या इसमें में हाइब्रिड इंजन मिलेगा? हालांकि, अभी तक हाइब्रिड की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन को और ज्यादा रिफाइन किया जाएगा। इंजन की ट्यूनिंग में बदलाव करके माइलेज को 1-2 kmpl तक बढ़ाया जा सकता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को सिटी ड्राइविंग के लिए और भी स्मूथ बनाया जाएगा ताकि बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में आपको झटके महसूस न हों।

Mahindra XUV700 की असली कीमत (On-Road Price) क्या पड़ती है?

सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर बजट न बनाएं। XUV700 की शुरुआती कीमत करीब ₹13.99 लाख से शुरू होती है, लेकिन टॉप मॉडल (AX7 L Diesel AWD) ₹25-26 लाख तक जाता है। अपने शहर में टैक्स और इंश्योरेंस के हिसाब से ₹2-3 लाख एक्स्ट्रा मानकर चलें।

XUV700 का माइलेज असलियत में कितना है?

Diesel यह ज्यादा किफायती है। हाईवे पर आपको आराम से 15-17 kmpl मिल जाएगा, और शहर की भीड़भाड़ में 12-14 kmpl की उम्मीद रख सकते हैं।

XUV700 की सर्विस कॉस्ट कितनी आती है?

महिंद्रा की सर्विस अब पहले से काफी बेहतर है। सामान्य सर्विस का खर्चा लगभग ₹10,000 से ₹15,000 के बीच आता है। 5 साल में मेंटेनेंस का कुल खर्चा करीब ₹80k के आसपास आएगा।

सेफ्टी के मामले में XUV700 कैसी है?

सेफ्टी इस गाड़ी की सबसे बड़ी यूएसपी और इसे Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें ADAS है, जो अपने आप ब्रेक लगाने, लेन में गाड़ी रखने और क्रूज कंट्रोल में मदद करता है। यह फीचर हाइवे ड्राइविंग को बहुत सुरक्षित और आरामदायक बना देता है।

क्या Mahindra XUV700 एक वैल्यू-फॉर-मनी SUV है?

अगर आप दमदार प्रदर्शन, प्रीमियम फीचर्स, और सुरक्षित ड्राइव का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो XUV700 अपनी कीमत में एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी SUV मानी जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Mahindra XUV700 Facelift 2026 सिर्फ एक अपडेट नहीं है, यह एक ऐसा बदलाव है जो SUV इंडस्ट्री में फिर से चर्चा का विषय बनेगा। नया डिजाइन, एडवांस्ड ADAS, बेहतर इंजन, प्रीमियम केबिन इसे पुराने मॉडल से कोसों आगे ले जाएगी। अगर आप “Mahindra XUV700 Facelift 2026” को लेकर एक्साइटेड हैं, तो इंतजार आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा। अगर आप एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और नवीनतम फीचर्स तो Mahindra XUV700 आपकी पहली पसंद होनी चाहिए।

Read More: New Mahindra Bolero 2026 Model.

Disclaimer: इस ब्लॉग में दी गई जानकारी अनुमानित और उपलब्ध रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च के समय बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए Mahindra की ऑफिशियल घोषणा देखें।

Leave a Reply