Kidney Symptoms: हमारा शरीर एक मशीन की तरह है जो हर अंग की अपनी भूमिका अलग होती है। उन्ही में से एक अंग है किडनी (गुर्दे) जो हमारे खून को साफ रखता है और टॉक्सिन्स को भर निकलता है। कई बार किडनी की बीमारी में शुरुआत में कोई लक्षण दिखी नहीं देता लेकिन बाद में जब हमें अहसास होता है तो तब तक बहुत देर हो जाती है।
आज हम किडनी लक्षण ( Kidney Symptoms ) उन महत्वपूर्ण लक्षणों की की बात करेंगे जिन्हे समय रहते पहचान लें तो बचा जा सकता है।
पेशाब में बदलाव
जब किडनी खराब होने लगती है तो सबसे पहले संकेत हमें मिलता है की बार-बार पेशाब लगना, पेशाब का रंग गहरा होना या पेशाब में जलन महसूस होना अदि का संकेत मिलता है। किडनी हमारे शरीर में बहुत मेहनत करती है जो पुरे शरीर को स्वस्थ रखती है।
अत्यधिक थकान और कमजोरी
जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो हमारे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं , जिससे हमें अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है। जिससे एनीमिया (खून की कमी) और थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। यदि आराम के बाद भी कमजोरी महसूस होती है तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चहिये और अपनी किडनी का टाइम से चेकउप करवाना चाहिए।
पैरों और चेहरे पर सूजन
किडनी का हमारे शरीर में अतिरिक्त पानी और नमक बाहर करने का काम होता है और जब ये सही से काम नहीं कर पाती तो हमारे शरीर में पानी और नमक की ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन के रूप में दिखाई देता है। अगर ये सब लक्षण दिखाई दे तो अनदेखा करना बहुत ख़तरनाक साबित हो सकता है।
भूख में कमी और मुँह में खराब स्वाद
किडनी फेल होने के साथ हमारे शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिससे हम जो कुछ भी खाते है तो मुँह में धातु जैसा स्वाद और खाना खाने को भी मन नहीं करता है। भूख कम लगना और मुँह का स्वाद खराब रहता है तो ये भी एक संकेत है। शुरुआती किडनी की बीमारी के इनमेसे कोई भी लक्षण हो सकते हैं। जो किडनी ख़राब होने की और इसरा करते है।
त्वचा पर खुजली और ड्राईनेस
अगर आपके शरीर में खुजली और ड्राइनेस बनी रहती है तो इसका संबंध इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन किडनी ख़राब होने का लक्षण दिखाती है। अगर ये लक्षण आपके शरीर में काफी दिनों से है तो आप इसको हलके मत लेना समय रहते जाँच करवाना बेहतर रहेगा।
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
किडनी खराब होने पर हमारे खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है जिससे हमारे ब्रेन फंक्शन पर असर पड़ता है। जिससे व्यक्ति को ध्यान लगाना और चीज़ें याद रखने में परेशानी होती है या हल्का चक्कर महसूस हो सकता है।
उल्टी या मितली
जब हमारे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं तो पेट में समस्या होने लगती है जिससे बार बार उलटी आना या पेट में भारीपन महसूस होना। ये सभी संकेत हमरी किडनी की और इसरा करते है की हमारी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही।
किडनी की देखभाल कैसे करें
- दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिए। लेकिन जरुरत से ज्यादा न पानी भी नहीं पीना।
- खाने में नमक ज्यादा ना डालें और फास्ट फूड खाने से बचना चाइये
- धूम्रपान और शराब से तो हमेशा दूरी बनाए रखें।
- दवाइयां हमेशा बिना डॉक्टर की सलाह से लें।
- संतुलित, पौष्टिक और कम नमक वाला भोजन ही खाना चाहिए।
निष्कर्ष
किडनी हमारे शरीर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो चुपचाप काम करता है। अगर आप समय पर किडनी की जाँच नहीं करवा पाए तो आपको बाद बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए अगर आपको भी ऊपर बताये गए लक्षण आपको अपने शरीर में दिखाई दे तो आपको जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और समय रहते इसका इलाज करवाना चाहिए।
यह भी पढ़े: सर्दियों के लिए बेस्ट हेल्दी फूड्स और स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले फायदे।
अस्वीकरण: इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या लक्षण की स्थिति में कृपया योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।



