सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही शुरू हो चुकी हैं इससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ। हर घर में बच्चे,बुजुर्ग और युवा होते हैं। इनमें से बच्चों और बुजुर्गों को खासकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ अधिक परेशान करती हैं। नवजात शिशु हों,स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे हों या बुजुर्ग ये सब जाड़ों में सर्दी,जुकाम और खांसी से परेशान ही रहते हैं। इसके अलावा त्वचा का रूखा होना और फटना भी शुरू हो जाता है। अक्सर सुनने में आता है कि सर्दियों में हार्ट अटैक से होने वाली मृत्यु अधिक होती हैं जिससे बुजुर्ग अधिक प्रभावित होते हैं। इसके क्या कारण होते हैं और सर्दियों में हमें अपने स्वास्थ्य की की देखभाल कैसे करनी चाहिए इन बातों पर हम बताएँगे सर्दी में स्वस्थ रहने के कुछ हैल्थ टिप्स (Health Tips For Winter).
नवजात शिशु व स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए Health Tips
सर्दियों के मौसम में नवजात शिशुओं को ठंड से बचाना बहुत जरूरी होता है। हमारे देश में निमोनिया से मरने वाले बच्चों की संख्या काफी अधिक है। बच्चे बहुत नाजुक होते हैं और उनको बहुत जल्दी ठंड लग जाती है। सर्दियों में नवजात शिशुओं को नहलाते समय गरम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। नहलाने के तुरंत बाद ही उनको अंदर रुई से बनी कोटी का प्रयोग करना चाहिए और सुबह और शाम को उनको बाहर नहीं निकालना चाहिए। इसके साथ ही सर्दी जुकाम होते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए अन्यथा निमोनिया जानलेवा हो सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को पूरी तरह से गरम कपड़े पहनाकर भेजना चाहिए और सुबह शाम की सर्द हवाओं से बचाना चाहिए।
घर को गरम रखना (Keeping The House Warm)
आजकल रूम हीटर और ब्लोवर बाजार में मिलते हैं जिससे कमरा गरम रहता है। अक्सर हम सुनते हैं कि कमरा बंद करके रूम हीटर जला कर सोने से दम घुटने से पूरे परिवार की मृत्यु हो गई या अंगीठी जलाकर सोने से पूरा परिवार सोता का सोता रेह गया। इसलिए सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हीटर या ब्लोवर जलाएन जरूर पर एक खिड़की ऑक्सिजन के लिए जरूर खुली रखनी चाहिए या रात को सोने से पहले हीटर या ब्लोवर बंद कर देना चाहिए।
सर्दियों में क्या खाएं हेल्थ टिप्स (What to Eat in Winter, Health Tips)
सर्दियों में मौसम के फल जैसे अमरूद, सेब, गाजर और चुकंदर ( beetroot ) वगैरह जरूर खाएं। अगर आप चुकंदर के फायदे जानना कहते है तो हमारा ये ब्लॉग जरूरर देखे – Beetroot: Health Benefits and Various Uses. इसके अलावा खजूर भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है। ड्राई फ्रूट जैसे बादाम,किशमिश,अखरोट,काजू आदि का सेवन करने से शरीर गरम रेहता है और ये हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
सर्दियों में अदरक की चाय काली मिर्च व तुलसी के साथ लेने से जुकाम और खांसी से काफी हद तक बचाव हो जाता है। इसके साथ ही गरम दूध में चुटकी भर हल्दी डाल कर लेने से भी शरीर गरम रहता है। एक बात और जरूरी होती है कि सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं। इससे कभी कभी ब्लड प्रैशर बढ़ जाता है जिसके कारण ब्रेन हैमरेज या ह्रदय आघात होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है इसलिए जरूरी है कि हम अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें।
सर्दियों में क्या पहने (What to Wear in Winter)
सर्दियों में सर्दी से बचने के लिए सभी को गरम कपड़े पहनना बहुत जरूरी होता है। बच्चों और बुजुर्गों को खासकर अपने कानो को मफ़लर और पैरों में गरम मोजे पहन कर रहना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर खासकर गरम कोट पहनना चाहिए जिससे ठंड से बचाव हो सके।
त्वचा की देखभाल (Skin Care)
सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और हमारे होंठ भी फट जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी त्वचा को क्रीम या लोशन लगाकर उसकी नमी को बनाएँ रखें। होंठों को फटने से बचाने के लिए लिप बाम का भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही सर्दियों में बहुत तेज पानी से नहाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा रूखी हो जाती है।
प्रदूषण से बचे (Avoid Pollution)
सर्दियों ( winter ) में हवा और वातावरण बहुत दूषित हो जाता है जिसके कारण आँखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। अगर सर्दियों में इन Health Tips का पालन करते हैं तो हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा और हम स्वसथ रहेंगे।



