क्या आप भी उन लोगों में से है हजारों रुपये महंगे सीरम, फेस क्रीम और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर खर्च कर देते हैं? महंगे फेस क्रीम लगाने से चेहरे पर चमक तो आजाती है लेकिन Natural Glow नहीं मिल पता। सच्चाई यह है कि आपकी त्वचा आपकी सेहत का आईना है। जो आप खाते हैं, वही आपके चेहरे पर झलकता है। हम आपको उन सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो best for glowing skin माने जाते हैं। अगर आप इनको डाइट में शामिल कर लेंगे तो आपके चेहरे पर चमक जरूर आएगी।
त्वचा और डाइट का कनेक्शन: क्यों जरूरी है सही भोजन?
सबसे जरूरी है की हमारा खान पान कैसा है, अगर हमारा भोजन सही नहीं रहेगा तो स्किन प्रॉब्लम होगी। हमारी स्किन में सेल्स बदलती रहती है पुरानी सेल्स मर जाती है और नई सेल्स आती रहती है। इन नई सेल्स को बनने और स्वस्थ रहने के लिए विटामिन्स, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है।
जब हम जंक फूड, ज्यादा चीनी या तला-भुना खाना खाते हैं, तो मुहांसे, झुर्रियां और डलनेस आती है। सही न्यूट्रिशन स्किन को हाइड्रेट रखता है और सूरज की किरणों से बचाता है। जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो नेचुरल ब्यूटी के लिए जादू की तरह काम करते हैं।
एवोकाडो (Avocados): एवोकाडो आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) से भरपूर होता है। एवोकाडो के अंदर हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और सी होते हैं, जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं और उसे अंदर से नरम बनाते हैं। इसे आप सलाद या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।
अखरोट (Walnuts): अगर आप वेजिटेरियन हैं और मछली नहीं खाते, तो अखरोट आपके लिए वरदान है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स त्वचा में सूजन और अगर आपको बार बार फेस पर मुहांसे या स्किन लाल पड़ जाती है, तो अखरोट जरूर खाएं। रोज सुबह भीगे हुए 2-3 अखरोट खाना best for glowing skin माना जाता है।
टमाटर (Tomatoes): टमाटर हर भारतीय रसोई में मौजूद है। यह एक बेहतरीन स्किन केयर इंग्रेडिएंट भी है। टमाटर में विटामिन C के साथ-साथ लाइकोपीन जैसे प्रमुख कैरोटीनॉयड होते हैं, जो आपकी त्वचा को सूरज की धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसलिए टमाटर का सूप या सब्जी बहुत फायदेमंद है।
गाजर (Carrots): गाजर में बीटा-करोटीन भरपूर होता है, जो शरीर में विटामिन A में बदल जाता है। यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो लाता है। यह मुँहासों और रूखेपन से भी लड़ता है।
संतरा और नींबू (Citrus Fruits): खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, मौसमी, और अंगूर विटामिन C के सबसे अच्छे स्रोत हैं। स्किन केयर की दुनिया में विटामिन C को ‘किंग’ माना जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कोलेजन कम होता है। विटामिन C शरीर में ‘कोलेजन’ बनती है, जो आपकी स्किन को टाइट और जवान रखता है।
शकरकंद (Sweet Potatoes): शकरकंद भी बीटा-करोटीन और विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। जब आप इसे खाते हैं, तो यह एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी त्वचा की ऊपरी परत में जमा हो जाता है और स्किन सेल्स को मरने से बचाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां (Spinach and Leafy Greens): पालक और केल जैसी सब्जियां विटामिन A, C और Iron से भरपूर होती हैं जो त्वचा की सेल्स की मरम्मत करती हैं और आपकी त्वचा को युवा बनाए रखती हैं। यह खून को शुद्ध करता है और चेहरे की डलनेस दूर करता है।
पानी (Water): भले ही यह कोई ‘फूड’ नहीं है, लेकिन इसके बिना ग्लोइंग स्किन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अगर आप डिहाइड्रेटेड हैं, तो आपकी स्किन सूखी और बेजान दिखेगी, चाहे आप कितने भी बादाम खा लें। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
इन चीजों से बनाएं दूरी (Foods to Avoid)
अगर आप ऊपर बताई गई अच्छी चीजें खा रहे हैं लेकिन साथ में गलत चीजें भी खा रहे हैं, तो असर नहीं दिखेगा। ग्लोइंग स्किन लाना चाहते है तो इन चीजों को न खाये जैसे चीनी, प्रोसेस्ड फूड चिप्स, बिस्कुट और पैकेट बंद खाने में सोडियम ज्यादा होता है।
Sample Diet Plan for Glowing Skin (एक दिन का उदाहरण)
आपको शुरुआत करने में आसानी हो, यहाँ एक सिंपल डाइट प्लान है जैसे सुबह के टाइम 1 गिलास गुनगुना पानी + आधा नींबू + 1 चम्मच शहद। साथ में 4-5 भीगे हुए बादाम खाये और नाश्ते में ओट्स या दलिया जिसमें बेरीज और और अखरोट ले। लंच टाइम पर घर की बनी रोटी/चावल, दाल, और खूब सारा सलाद गाजर, खीरा। रात के खाने में हल्की सब्जी (लौकी/तोरई) या ग्रिल्ड फिश/पनीर और सूप शामिल करे।
निष्कर्ष (Conclusion)
महंगी क्रीम और लोशन सिर्फ त्वचा की ऊपरी परत पर काम करते है। इनमे बहुत सारा केमिकल होता है तो यह एलर्जी या अन्य बीमारी होने का खतरा बन सकता है। इनको स्किन पर बिलकुल भी यूज़ मत करो। महंगी क्रीम और लोशन सिर्फ त्वचा की ऊपरी परत पर काम करते है. जबकि त्वचा की असली सेहत उसकी निचली परतों (Dermis) से आती है जहाँ नई सेल्स बनती हैं। ऊपर बताए गए best for glowing skin फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाओ और 21 दिनों तक इसका पालन करें। फर्क आपको खुद आईने में दिखाई देगा!
Read More: अगर हम रोजाना गाजर और चुकंदर खाएं तो क्या होगा?
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।



