Home » दीन दयाल लाडो लक्ष्मी: बेटियों के उज्जवल भविष्य की पहल

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी: बेटियों के उज्जवल भविष्य की पहल

जिन परिवार की वार्षिक आय 1 लाख है उनको पहले चरण के तहत लगभग 2० लाख महिलाओ को 23 से 60 वर्ष तक 2100 रूपये मिलेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर कई योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने औपचारिक रूप से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी पहल का शुभारंभ किया और साथ में एक नया मोबाइल ऐप की शुरुआत की।

लाडो लक्ष्मी योजना ( Deen Dayal Lado Laxmi ) के तहत आवश्यक शर्तें:

  • निवासी प्रमाण ( Resident Proof) : इस सामुदायिक विकास योजना में भाग लेने के लिए हरियाणा या राजस्थान का निवासी होना आवश्यक है और यह इस बात पर भी निर्भर करता है आप किस योजना के बारे में पूछ रहे हैं।
  • पारिवारिक आय (family income): आप की सरकार द्वारा निर्धारित वार्षिक सीमा से कम होनी चाहिए। कुछ योजनाओं के तहत यह सीमा ₹1 लाख प्रति वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आयु सीमा ( Age Limit): दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi), महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

ध्यान दें  विभिन्न राज्यों में ‘लाडो’ के नाम से अनेक योजनाए हो सकती है, कृपया पात्रता मानदंडों की पुष्टि करें। यह सुनिश्चित करे की आप योजना के लिए योग्य हैं, आधिकारिक सरकारी स्रोतों से संपर्क करें। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में आप हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट देखे।  – Chief MInister Office Haryana.

यह योजना 25 सितंबर, 2025 से लागू हुई है और इसमें प्रति माह ₹2100 महिलाओं के सीधे बैंक खातों में जमा किए जाएँगे। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के इस कार्यक्रम का वार्षिक बजट 5,000 करोड़ रुपये है। योजना को सफल बनाने के लिए सरकार मोबाइल ऐप लांच किया है जिससे आवेदन , सत्यापन और शिकायत के लिए प्रकिरिया डिजिटल है। इसके साथ – साथ सरकार ने एक टोल फ्री नंबर (18001802231) भी स्थापित की गई है। ऐप के लॉन्च होने के कुछ ही समय में हजारो लोगो ने आपने फ़ोन में ऐप को इंस्टॉल किया और लगभग 2000 हजार के करीब लोगो ने 4.2 की रेटिंग बी की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार 01 नवम्बर 2025 से हरियाण के सभी जिलों में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कैंपो का आयोजन किया जाना है, जिससे की अधिक से अधिक महिलाएं योजना के लिए आवेदन कर सके। श्री सैनी ने कहा की हरियाणा में 2.13 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” और लगभग 100 महिलाओं को “ड्रोन दीदी” के तहत ड्रोन प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में महिलाओं पर केन्द्रित जैसे कि लड़कियों के लिए निःशुल्क शिक्षा और महिला पुलिस थानों का निर्माण तथा 1091 हेल्पलाइन।

Read Our More blog: आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) गठन और सिफ़ारिशें.

Leave a Reply