Home » एमेजाँन (Amazon Layoffs) से 14000 कर्मचारी निकाले गए।

एमेजाँन (Amazon Layoffs) से 14000 कर्मचारी निकाले गए।

दुनिया की प्रमुख शीर्ष ई -कॉमर्स कंपनियों में गिनी जाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी एमेजाँन (Amazon) के सीईओ एंडी जैसी द्वारा हाल ही में इसके 14000 कर्मचारियों की छटनी की घोषणा ने अम्रीका में कार्यरत भारतीय आईटी व अन्य क्षेत्रों से जुड़े कामगारों के बीच दहशत का माहोल पैदा कर दिया है।

अमेरिका के वॉशिंग्टन स्थित कंपनी के सीईओ ने एक टीवी चैनल को दिये गए इंटरव्यू में यह साफ किया की यह छटनी एआई के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उदेश्य से की गई है।

यह सूचना 28 अक्टूबर की सुबह प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी के एचआर प्रमुख बेथ गिलेटी द्वारा भेजी गई ई मेल के माध्यम से मिली जिसमें उन्हें यह सूचना दी गई की अब उनकी नौकरी खतम हो गई है।

इसके साथ ही ई मेल में यह भी कहा गया कि कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को पूरा समर्थन देगी। ई मेल में यह स्पष्ट किया गया कि यह समर्थन निम्न बिन्दुओं पर दिया जाएगा:

  1. सभी प्रभावित कर्मियों को 90 दिन का वेतन अन्य सुविधाओं के साथ बिना काम के मिलता रहेगा
  2. कर्मियों को एक रिटायरमेंट पैकेज की भी पेशकश दी जाएगी
  3. कंपनी प्रभावित कर्मियों को बाहर अन्य नौकरियों खोजने में सहायता करेगी

प्रभावित कर्मियों का एक्सैस बैज तुरंत प्रभाव से खतम कर दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2022-23 में भी कंपनी ने 27000 कर्मियों को निकाल दिया था। वर्तमान छटनी का प्रमुख कारण कंपनी का अपने निवेश को जेनरेटिव एआई ( A। ) की तरफ मोड़ना है। यह छटनी एमेजाँन (Amazon layoffs) में कार्यरत लगभग 3,50,000 कर्मचारियों का 4% है ।

आश्चर्य की बात यह है कि यह छटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी को तिमाही में लगभग 18 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है और इस वर्ष यह लगभग 120 डॉलर के निवेश की योजना बना रही है।

इस छटनी का असर व्यापक है और भारत में भी इसका असर देखा जा सकता है। भारत में स्थित कंपनी के ऑफिस से भी लगभग 800 से हजार कर्मियों की छटनी की जा सकती है। यह छंटनी विभिन्न टीमों में हो रही है। इस छटनी से सबसे अधिक प्रभावित प्राइम टी वी को बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस तरह की छटनी भविष्य में भी जारी रह सकती है। कंपनी की इस तरह से अचानक छटनी की घोषणा से कर्मियों में डर और चिंता का माहोल है।

एमेजाँन ( Amazon) एक नज़र में

एमेजाँन (Amazon) की शुरुआत वर्ष 1994 में जेफ बेजोस द्वारा वॉशिंग्टन में की गई थी। शुरुआत में यह एक ऑनलाइन बुक स्टोर की तरह कार्य करती थी. लेकिन बाद में इसने अन्य उत्पादों और सेवाओं में अपना विस्तार करना शुरू कर दिया जिनमें ई कॉमर्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, डिजिटल स्ट्रीमिंग और आर्टिफ़िश्यल इंटेलिजेंस मुख्य हैं।

मुख्य व्यापार क्षैत्र

  1. ई -कॉमर्स : एमेजाँन 20 से भी अधिक देशों में बाजार में है और लगभग हर चीज बेचती है।
  2. क्लाउड सर्विस:एमेजाँन वेब सर्विसेस, जो वर्ष 2006 में बनाई गई थी, क्लाउड कम्प्यूटिंग और डाटा बेस देने का काम करती है।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएँ : अमजोंन किंडल ई रीडर्स, ईको स्मार्ट स्पीकर और फायर टैब्लेट का निर्माण करती है।
  4. कंपनी Tw।tch ( लाइव स्ट्रीमिंग), प्राइम विडियो (फिल्म्स और टीवी) और Alexa (स्मार्ट स्पीकर) में अपनी सेवाएँ देती है और आर्टिफ़िश्यल इंटेलिजेंस तकनीक में अधिक निवेश कर रही है।

Read our more blog: आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission)

Leave a Reply